copyright@2014.PatnaExpress. Powered by Blogger.

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner


Clickbank Guide & Tools
Loading...

Clickbank Guide & Tools

बिहार विधानसभा चुनाव 12 अक्टूबर से 5 नवम्बर तक, 8 नवंबर को मतगणना

बिहार विधानसभा चुनाव 12 अक्टूबर से 5 नवम्बर तक, 8 नवंबर को मतगणना


बिहार में विधानसभा चुनाव पांच चरणों में पूरा होगा। प्रथम चरण का मतदान 12 अक्टूबर को, जबकि अंतिम चरण का मतदान पांच नवंबर को होगा। मतों की गिनती आठ नवंबर को होगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त नसीम जैदी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। कुल 243 सदस्यों वाले बिहार विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को खत्म हो जाएगा।
निर्वाचन आयोग के मुताबिक, मतदान का प्रथम चरण 12 अक्टूबर, दूसरा चरण 16 अक्टूबर, तीसरा चरण 28 अक्टूबर, चौथा चरण एक नवंबर, जबकि पांचवां और अंतिम चरण पांच नवंबर को संपन्न होगा।
मुख्य चुनाव आयुक्त डॉक्टर नसीम जैदी ने बिहार चुनाव की घोषणा करते हुए बताया कि बिहार में कुल 6.68 करोड़ मतदाता हैं। कुल 243 सीटों के लिए चुनाव कराए जाएंगे। त्योहारों को देखते हुए तारीखों की घोषणा की गई है। केंद्र से पूरी पुलिस फोर्स लगाई जाएगी। 38 जिले में से 29 नक्सल प्रभावित माने जा रहे हैं। इसी को देखते हुए विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। सभी बूथों के लिए अर्धसैनिक बल तैनात रहेंगे। इसी के साथ आचार संहिता लागू हो गई है।


पहला चरण: 49 सीटों पर मतदान होगा
दूसरा चरणः 32 विधानसभा, जिले कैमूर, रोहताग, जहानाबाद, औरंगाबाद
तीसरा चरणः 50 विधानसभा, जिले सारण, वैशाली, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर
चौथा चरणः 55 विधानसभा, जिले पं चंपारण, पूर्व चंपारण, शिवहर, सीतामणि, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान
पांचवां चरणः 57 विधानसभा, जिले मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूरणिया, कटियार, मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा
अंतिम 48 घंटे के लिए टीवी विज्ञापन पर रोक लग जाएगी। ईवीएम पर नाम के साथ प्रत्याशियों की तस्वीर भी होगी। ऐसा पहली बार बिहार चुनाव के दौरान होने जा रहा है। पहले चरण की वोटिंग से ही एग्जिट पोल पर रोक लग जाएगी। हर विधानसभा में दो मॉडल पोलिंग बूथ होंगे।
हेलीकॉप्टर, घुड़सवार पुलिस बल, मोटर बोट से भी चुनाव के दौरान निगरानी रखी जाएगी। पेड न्यूज और वोट के लिए पैसे देने वाले लोगों पर भी नजर रखी जाएगी। वीडियो गेम्स पर भी नजर रखी जाएगी। असमाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। लोगों को लाइसेंसी हथियार जमा कराने होंगे। मतदाताओं को धमकाने वालों की भी खैर नहीं होगी। एजेंसियां खास नजर रखेंगी।
बिहार चुनावों में सिंगल विंडो सिस्टम चालू किया गया है, ताकि चुनाव प्रचार के दौरान 36 घंटे के अंदर इजाजत दी जा सके। मतदाता सूची में हर प्रत्याशी की फोटो लगी होगी। चार जिले के 36 विधानसभाओं में नया ऑडिट सिस्टम लागू किया जाएगा। विकलांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था होगी। हर विधानसभा के लिए दो मॉडल पुलिस स्टेशन स्थापित किया जाएगा।
243 सदस्यीय बिहार विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त हो रहा है। राज्य में जदयू 10 साल से सत्ता में है और इस दौरान नीतीश कुमार के हाथों में काफी समय तक राज्य की बागडोर रही। कुमार की पार्टी का इस बार लालू प्रसाद की राजद और कांग्रेस के साथ गठबंधन है। नीतीश भाजपा के साथ 17 साल पुराना गठजोड़ तोड़कर जून 2013 में राजग से अलग हो गए थे। पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव में भाजपा का रामविलास पासवान की लोजपा और उपेन्द्र कुशवाहा कीराष्ट्रीय लोक समता पार्टी के साथ गठजोड़ था और भाजपा नीत गठबंधन ने उस चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया था।
source:- http://goo.gl/zBq74Z

पटना में आतंक का बड़ा जखीरा नष्‍ट किया

पटना में आतंक का बड़ा जखीरा एनएसजी ने नष्‍ट किया

     पटना (बिहार) रामकृष्णनगर थाना क्षेत्र के खेमनीचक मोहल्ले के लोगों ने 11 जुलाई की दोपहर के बाद राहत की सांस ली। यहां के शिव नगर रोड नंबर तीन के राम प्रवेश रॉय उर्फ़ नेता ज़ी के लॉज से बरामद आइईडी (इम्प्रूवाइस्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) युक्त एक दर्जन केन बमों को दिल्ली से पहुंची एनएसजी (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड) की टीम ने निकाल लिया। एनएसजी ने विस्फोटकों को आबादी से दूर ले जाकर नष्ट किया। विस्फोटकों का धमाका का सोर 2 किलोमीटर के रेडियस में महसूस किया गया।
      ये विस्फोटक पूरे इलाके को तबाह करने में सक्षम थे। इस कारण स्थानीय लोग भयभीत थे। उधर, पुलिस भी इन्हें निष्क्रिय करने में असमर्थ दिख रही थी।
     पटना पुलिस मगर संसाधनों के अभाव के कारण इन बमों को निष्क्रिय करने में नाकाम रही। इसलिए एनएसजी की टीम का बुलाया गया। एनएसजी ने पटना पहुंचते ही जांच का काम शुरू कर दिया। एनएसजी ने कार्रवाई आरंभ करने के पहले आसपास के मकानों को खाली करा लिया। इसके बाद उन्हें घटना-स्थल से निकाला गया। टीम ने विस्फोटकों के 11 थैलों को लॉज से बाहर निकाल लिया। इनमें 10 छोटे थैले थे। इन विस्फोटकों को नष्ट कर दिया गया। इनके कुछ सैंपल एनएसजी अपने साथ दिल्ली ले गई।


       पटना पुलिस ने रामकृष्ण नगर थानान्तर्गत खेमनीचक के शिव नगर रोड  नंबर तीन स्थित राम प्रवेश राय उर्फ नेताजी के लॉज से सौ किलो विस्फोटक बरामद किए। विस्फोटक एक दर्जन केन बमों की शक्ल में थे।
तलाशी के दौरान 75 डेटोनेटर, 52 टाइमर, सात रिमोट कंट्रोल और पांच किलो अमोनियम नाइट्रेट सहित काफी संख्या में साउंड सेंसर, लाइट सेंसर और छह यूनिक सेंसर भी मिले। एक एक बम फटने पर आधा किमी का इलाका दहल जाता। इतना बड़ा जखीरा पटना में पहले कभी नहीं मिला था।
नक्सली संगठन पीएलएफआइ के सदस्य चुहवा की गिरफ्तारी के बाद रांची पुलिस से मिली सूचना पर पटना में यह कार्रवाई की गई। हालांकि, कमरे में रहने वाला युवक पुलिस गिरफ्त में नहीं आ सका। मौके से नौ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
      पटना पुलिस के अनुसार, गत 27 अक्टूबर 2013 को गांधी मैदान में धमाके के बाद पांच जिंदा बम बरामद किए गए थे। बिहार पुलिस की डिस्पोजल टीम उन बमों की बनावट को समझ नहीं पाई थी। इस कारण बाहर से विद्युत प्रवाह कर बमों में विस्फोट करा उन्हें निष्क्रिय किया गया था।
     एनएसजी ने पटना पुलिस की उस कार्रवाई पर आपत्ति जताई थी और कहा था कि विस्फोट से पूर्व मानकों का ख्याल नहीं रखा गया। छोटी सी चूक बड़े हादसे को अंजाम दे सकती थी। इस कारण भी पटना पुलिस ने इस बार एनएसजी को बुलाया।Read more >>

विनाशकारी भूकंप में तेलुगू अभिनेता की मौत


      नेपाल काठमांडू में आए विनाशकारी भूकंप में युवा तेलुगू फिल्म अभिनेता के. विजय का निधन हो गया। विजय (25) तेलुगू फिल्म 'एतकारम डॉट कॉम' की शूटिंग के लिए नेपाल में थे। 
संगीत निर्देशक किशन ने हैदराबाद में बताया कि उन्हें सोमवार को खबर मिली कि विजय की शूटिंग से लौटते समय मौत हो गई। जिस कार में वह सफर कर रहे थे, वह गहरे खाई में पलट गई थी। चरित्र अभिनेता विजय, नृत्यनिर्देशक भी थे। उनकी दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि उनके साथ के तीन अन्य लोग घायल हो गए।

विजय आंध्र प्रदेश के गंटर जिले के बापात्ला के निवासी थे। फिल्म उद्योग ने सरकार से विजय का शव घर पहुंचाने की मांग की है। किशन ने बताया कि फिल्म की 20 सदस्यीय टीम 15 अप्रैल को हैदराबाद से रवाना हुई थी।

पटना के कंकड़बाग में फटा टाइम बम

 पटना के कंकड़बाग में फटा टाइम बम

            पटना : ( कंकड़बाग)अगमकुआं थाने के भूतनाथ रोड स्थित एमआईजी सेक्टर तीन के ब्लॉक 12 स्थित फ्लैट 21 में सोमवार की रात साढ़े नौ बजे टाइम बम फटने से पूरा इलाका दहल गया। घटनास्थल पर दो जिंदा टाइम बम भी मिले हैं। हालांकि लोगों का कहना था कि चार बम मिले हैं। सभी बम हाई डेनसिटी (उच्च क्षमता) के हैं। बम में उसी कंपनी की घड़ी लगी थी जिसका इस्तेमाल गांधी मैदान और बोधगया ब्लास्ट में किया गया था। संयोग था कि जब बम फटा, उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था, इस कारण किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

           बम फटने की सूचना मिलते ही आईजी, डीआईजी, एसएसपी, सिटी एसपी सहित तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये। दो सौ मीटर के इलाके को खाली करा दिया गया।बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और देर रात काफी मशक्कत के बाद दोनों बमों को निष्क्रिय किया। घटना के बाद राजधानी को सील कर दिया गया है। और सभी जगह नाकेबंदी कर दिया गया।
          सभी जगह पर बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई। भूतनाथ रोड के इतिहास को देखते हुए पुलिस का मानना है कि यह माओवादियों की करतूत हो सकती है। इलाका माओवादियों के छिपने का सुरक्षित स्थान रहा है।बम में जो घड़ी लगी थी वह लोटस कंपनी की है। इसी कंपनी की घड़ी का इस्तेमाल बोधगया व गांधी मैदान ब्लास्ट में किया गया था।
         एक बम फटा है व दो जिंदा बम मौके पर बरामद हुआ है। घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। दोनों बमों को निष्क्रिय कर दिया गया है। जिस फ्लैट में घटना हुई, वह कुंदन का है। उसकी बाइक को पुलिस ने जब्त किया है। उसे पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।


उत्तर भारत में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

उत्तर भारत में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना 

      उत्तर भारत सहित उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित राज्य के सभी हिस्सों में रविवार को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश के साथ ही ओलावृष्टि होने के भी आसार हैं।
      मौसम विभाग के निदेशक के अनुसार, रविवार को बादल घिरे रहेंगे और न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। दिन में राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है और ओलावृष्टि के भी आसार हैं। रविवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है। 
        राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में वाराणसी का न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 18.3 डिग्री, कानपुर का 16 डिग्री, झांसी के 16.9 डिग्री सेल्सियस और गोरखपुर का 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
     राजधानी भोपाल सहित मध्य प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में रविवार सुबह तेज धूप व उमस रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
     राज्य में रविवार सुबह हवाओं का दौर थमा होने से धूप में तल्खी महसूस की गई। अधिकतम तापमान लगातार बढ़ रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान खजुराहो सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में ग्वालियर व चंबल संभाग के कुछ जिलों और टीकमगढ़ व छतरपुर में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। 

      मध्य प्रदेश में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। भोपाल में रविवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री, इंदौर में 21 डिग्री, ग्वालियर में 20.8 डिग्री तथा जबलपुर में 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा। भोपाल में शनिवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री, इंदौर में 37 डिग्री, ग्वालियर में 36.9 डिग्री तथा जबलपुर में 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
     राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह हल्के बादल घिरे हुए हैं और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिनभर बादल घिरे रहने और कुछ हिस्से में हल्की बारिश होने की संभावना है। "रविवार सुबह बादल घिरे रहे और आगे भी बादल छाए रहने के आसार हैं। शाम के वक्त हल्की बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना है।"

वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 64 फीसदी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। शहर में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 36.1 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ताज़ा समाचार प्राप्त करने के लिए सब्सक्राइब करे। 

वैष्णो देवी यात्रा पर आतंकी हमले की आशंका


      नवरात्रा के दौरान ख़ुफ़िया एजेंसी आईबी ने सुरक्षा बलों को सतर्क किया है कि आतंकी समूह नवरात्रि के दिनों में वैष्णो देवी यात्रा को निशाना बना सकते हैं। खुफिया इनपुट के मुताबिक करीब 60 आतंकी सीमा पार से भारत में घुसपैठ करने के प्रयास में हैं। हमलों की आशंका को देखते हुए गृहमंत्रालय ने जम्मू कश्मीर सरकार और सुरक्षा बलों को पूरी तरह से मुस्तैद रहने को कहा है। सीमा पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश भी बीएसएफ को दिए गए हैं। गृहमंत्रालय का आदेश है की किसी भी प्रकार की कोई घटना ना हो। 
     जम्मू कश्मीर में लगातार दो हमलों के बाद सरकार पूरी तरह से चौकन्ना है। सुरक्षा बलों को खास अलर्ट रहने को कहा गया है। बीएसएफ से कहा गया है कि सीमा पार से होने वाली घुसपैठ की कोशिशों को विफल करने के लिए गश्त बढ़ाएं। संदिग्ध क्षेत्रों में खास निगरानी करने को कहा गया है।
      इस समय नवरात्रि चल रहा है। जम्मू कश्मीर में मुस्लिम नवरोज का पर्व मना रहे हैं। त्यौहारों को देखते हुए किसी भी तरह की गड़बड़ी को टालने की हर संभव कोशिश की जा रही है।
ताज़ा समाचार प्राप्त करने के लिए सब्सक्राइब करे। 

इंडिया ने आयरलैंड को हराकर लगातार पांचवीं जीत का रिकॉर्ड

       इंडिया ने आयरलैंड को हराकर लगातार पांचवीं जीत का रिकॉर्ड

 भारत को जीत के लिए मिले 260 रन के टारगेट को धवन की सेंचुरी और रोहित शर्मा की हाफ सेंचुरी और पहले विकेट के लिए इन दोनों के बीच हुई 174 रनों की रेकॉर्ड साझेदारी की बदौलत 36.5 ओवरों में ही 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया। धवन ने 100 और रोहित ने 64 रन बनाए।  पहले अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और फिर अपने बल्लेबाजों की दमदार बैटिंग की बदौलत भारत ने वर्ल्ड कप के पूल बी के मैच आयरलैंड को 8 विकेटों से हराकर वर्ल्ड कप में अपनी लगातार पांचवीं जीत हासिल की।
         इससे पहले सचिन तेंडुलकर और अजय जडेजा ने 1996 के वर्ल्ड कप में 163 रनों की साझेदारी की थी इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने धोनी की कप्तानी में लगातार नौवीं जीत हासिल करते हुए नया भारतीय रेकॉर्ड बना दिया। इससे पहले भारत ने सौरभ गांगुली की कप्तानी में 2003 के वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा लगातार 8 मैच जीते थे।इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 23.2 ओवरों में ही 174 रनों की तूफानी साझेदारी की और भारत के लिए वर्ल्ड कप में पहले विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी का नया रेकॉर्ड बनाया।
         भारत पहले ही क्वॉर्टर फाइनल में पहुंच चुका है और लगातार पांचवी जीत के साथ उसने पूल बी में अपनी टॉप पोजिशन बरकरार रखी है। हालांकि भारत की इस जीत से पाकिस्तान के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें मजबूत हो गई हैं। आयरलैंड और पाकिस्तान दोनों ने ही 5 मैचों में 3-3 मैच जीते हैं और दोनों के ही 6 अंक है, लेकिन अब नेट रनरेट की गणना महत्वपूर्ण साबित होगी।
        छोटे टारगेट के जवाब में धवन और रोहित ने पहले तो धीमी शुरुआत की लेकिन जमने के बाद तेजी से रन बनाए। मैदान के चारो तरफ जोरदार स्ट्रोक्स खेलते हए इन दोनों ने टारगेट को बौना बना दिया। रोहित 64 रन बनाकर थॉम्पसन की गेंद पर बोल्ड हुए।इससे पहले भारत ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत आयरलैंड को 259 रनों पर समेट दिया। भारत के लिए शमी ने सबसे ज्यादा 3 जबकि अश्विन ने 2 विकेट लिए। भारतीय गेंदबाजों ने एक समय 3 विकेट पर 206 रन बना चुकी आयरिश टीम के अगले 5 विकेट सिर्फ 21 रनों के अंदर झटकते हुए उसे बैकफुट पर ला दिया और आयरलैंड की पूरी टीम 259 रनों पर ही सिमट गई।
       इसके बाद 84 गेंदों पर 11 चौकों और 5 छक्कों की मदद से अपनी सेंचुरी पूरी करने वाले शिखर धवन 190 के स्कोर पर आउट हुए, उन्हें भी थॉम्पसन ने आउट किया। कोहली (44) और रहाणे (33) ने इसके बाद कोई और झटका नहीं लगने दिया और भारत को लगातरा पांचवी जीत दिला दी।
       पहले बैटिंग करते हुए आयरलैंड के बल्लबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की और एक समय जब उसने 206/3 रन बना लिए तो ऐसा लगा कि वह 300 रन तक पहुंच जाएगी लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने जोरदार वापसी करते हुए आयरलैंड के आखिरी 8 विकेट महज 53 रनों के अंदर झटकते हुए उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
       इससे पहले पोर्टरफील्ड और पॉल स्टर्लिंग ने पहले विकेट के लिए वरों में 89 रनों की शानदार साझेदारी की। इस स्कोर पर स्टर्लिंग (42) को अश्विन ने लौटाया। इसके 3 रन बाद ही रैना ने एड जॉयस (2) को बोल्ड कर दिया। पोर्टरफील्ड ने एक छोर से शानदार बैटिंग करते हुए हाफ सेंचुरी बनाई। वह 145 के स्कोर पर 67 रन बनाकर मोहित शर्मा का शिकार बने। फिर नील ओ ब्रायन और बलबिर्नी की जोड़ी जम गई और स्कोर को 200 के पार ले गई। इस बीच नील ने अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की।
       206 के स्कोर पर अश्विन ने बलबिर्नी को आउट करके आयरिश बल्लेबाजी के ढहने का सिलसिला शरू किया। इसके बाद देखते ही दखते आयरलैंड का स्कोर 206/3 से 227/8 हो गया। आलम यह था कि आयरलैंड ने इस बीच महज 21 रन बनाने में अपने 5 विकेट गंवा दिए।
ताज़ा समाचार प्राप्त करने के लिए सब्सक्राइब करे। 

- Copyright © Patna Express - Raghurajcashcode.com - Powered by Blogger - Designed by Radha krishna kumar -